Ranchi: Online camp organized for poor children to get admission in private schools without any fees
रांची: डोरंडा स्थित वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी के कार्यालय में एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ नेशन और इंडस एक्शन संस्था के द्वारा गरीब बच्चों को बिना किसी शुल्क के प्राइवेट स्कूल में एडमिशन दिलवाने हेतु ऑनलाइन कैंप लगाया गया शिक्षा का अधिकार अधिनियम कानून 2009 के अनुच्छेद 12 (1) (c) के अंतर्गत 3 से 7 साल की उम्र के हर एक बच्चे को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है इसी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया निजी स्कूल जैसे डीएवी ,डीपीएस, ऑक्सफोर्ड, जेवीएम,श्यामली, गुरुनानक आदि स्कूलों में 25 पर्सेंट सीट ऐसे बच्चों के लिए आरक्षित है शिक्षा का अधिकार अधिनियम 12(1)(ग) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं एवं निशुल्क पंजीकरण भी कराया जा सकता है इसकी जानकारी लोगों के बीच दी गई और जिन दस्तावेजों का होना जैसे जन्म प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, अभिवंचित वर्ग का प्रमाण पत्र आदि के बारे में भी जानकारी दी गई एवं ऐसे लोगों का निशुल्क फॉर्म भी ऑनलाइन भरा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के हर गरीब बच्चे का जो अधिकार है उसे दिलाने का मैं प्रयास करूंगा। इस क्षेत्र के समाजसेवी राम भाजपा युवा नेता रोहित सारदा ने स्लम एरिया में भी ऐसे कैंप लगाने हेतु आग्रह किया और इस क्षेत्र के गरीब बच्चों को उनका अधिकार दिलाने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही इस अवसर पर मुख्य रूप से अपना योगदान देने वालों में वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी, भाजपा युवा नेता रोहित शारदा, एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ नेशन और इंडिया एक्शन के हसन बन्ना, मोहम्मद वसीम अंसारी, इमरान अहमद सिद्दीकी, जिन्नत जहान, मुकर्रम खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Ranchi: Online camp organized for poor children to get admission in private schools without any fees
इसे भी पढ़े : महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ की जानकारी ली



