SP spokesperson Abbas Haider’s mother, wife’s death, SP MLA arrested due to falling 5
लखनऊ : अलाया अपार्टमेंट में चले 15 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब्बास हैदर की पत्नी उजमा हैदर को 15 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स के तमाम प्रयास के बाद भी नही बचाया जा सका।SP प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां,पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर की माँ बेगम हैदर (72 वर्ष) का निधन हो गया है। लखनऊ हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी के निधन पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर व्यक्त शोक व्यक्त किया”समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री अब्बास हैदर जी की माता जी बेगम हैदर जी एवं पत्नी उज़्मा अब्बास जी का निधन, अत्यंत दुःखद।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।भावभीनी श्रद्धांजलि!” मां और पत्नी के निधन की सूचना पर अब्बास हैदर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।अब्बास हैदर एवं उनके परिवार से पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने अब्बास हैदर की पत्नी की वेट बॉडी देने से मना कर दिया है ।पुलिस का कहना कि पंचनामा करके बॉडी दी जाएगी। लखनऊ हादसे की जांच के लिए गठित 3 सदस्यीय कमेटी की गई है।सीएम योगी के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। मंडलायुक्त रौशन जैकब, JCP पीयूष मोर्डिया कमेटी में PWD के चीफ इंजीनियर भी कमेटी में शामिल हैं। कमेटी 1 हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
वहीँ दूसरी तरफ लखनऊ पुलिस ने शहर में एक इमारत के गिरने के बाद समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ के किठौर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंज़ूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक , लखनऊ के हज़रतगंज वज़ीर हसन रोड पर अलाया अपार्टमेंट के नाम से जाने जाने वाले अपार्टमेंट परिसर के मालिक थे।मंजूर के बेटे और पूर्व मंत्री नवाजिश को कल देर रात मेरठ में गिरफ्तार किया गया और फिलहाल उसे लखनऊ ले जाया जा रहा है। सपा नेता के परिवार को नोटिस मिला है और शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है.मेरठ सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया। मेरठ में घंटो पूछताछ के बाद लखनऊ भेजा गया।अलाया अपार्टमेंट मामले में पूछताछ की जाएगी।
SP spokesperson Abbas Haider’s mother, wife’s death, SP MLA arrested due to falling 5
इसे भी पढ़े : 2002 गुजरात दंगा : कोर्ट ने 17 मुसलमानों की ह’त्या के 22 आरोपियों को कर दिया बरी



