मिलने आईं अभिनेत्रियों को मिठाई के डिब्‍बे में नोट भरके देता था महाठग सुकेश

0

Mahathug Sukesh used to give notes in sweet box to the actresses who came to meet

तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की राजदार पिंकी ईरानी ने पुलिस को बताया है कि यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा ने उसका परिचय सुकेश से कराया था। चार्जशीट में पुलिस द्वारा ईरानी को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट के मुताबिक तिहाड़ में सुकेश से मिलने जाने वाली अभिनेत्रियों को सुकेश मिठाई के डिब्‍बे में नोट भरके देता था। उस वक्त चंद्रा बंधु- संजय और अजय अक्सर वहां मौजूद रहते थे। ‘सबसे तगड़ी सुरक्षा’ का दावा करने वाली तिहाड़ जेल में भी अपराधी अपने मकसद को अंजाम दे पा रहे हैं इससे तिहाड़ जेल की सुरक्षा के दावे पर सवाल उठता है। ईरानी ने पुलिस को बताया कि तिहाड़ जेल में उसकी कोई चेकिंग नहीं होती थी, न ही रजिस्‍टर में एंट्री कराई जाती थी। सुकेश जेल नंबर 1 (ग्राउंड और फर्स्‍ट फ्लोर दोनों) में ईरानी से मिलता था। ईरानी ने अपने बयान में कहा, ‘मेरा काम सुकेश को ऐक्‍टर्स/मॉडल्‍स से मिलाना था। मैं अगस्‍त 2021 तक सुकेश के लगातार टच में थी। मैंने अपनी पहचान छिपाकर, कई मॉडल्‍स/ऐक्‍टर्स को अप्रोच किया।’चार्जशीट में दो भाइयों- संजय और अजय चंद्रा का बार-बार जिक्र है।दोनों भाई रियल एस्‍टेट डिवेलपर्स हैं। उन्‍हें पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश में मुंबई की जेल में शिफ्ट किया गया है।

Mahathug Sukesh used to give notes in sweet box to the actresses who came to meet

इसे भी पढ़े : मिलने आईं अभिनेत्रियों को मिठाई के डिब्‍बे में नोट भरके देता था महाठग सुकेश

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here