रांची :डीसी ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना व अन्य पहलों की समीक्षा की

0

Ranchi: DC reviewed Chief Minister Drought Relief Scheme and other initiatives

रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, लंबित दाखिल खारिज, सू-मोटो नामांतरण, प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा की. वर्चुअल आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची एवं बुंदू, अपर समाहर्ता रांची, उप समाहर्ता भूमि सुधार, जिला कृषि पदाधिकारी सहित समस्त अंचल पदाधिकारी उपस्थित थे.मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की अंचलवार समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गई। उपायुक्त ने जिले में योजनान्तर्गत किसानों को भुगतान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को सूखा राहत योजना के तहत लम्बित एवं निरस्त आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश दिये.उन्होंने कहा कि हलका कर्मचारी के पास जो भी आवेदन लंबित हैं, उनका फील्ड विजिट कर निष्पादन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत सभी श्रेणी के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सीओ प्रतिदिन अपना लॉगइन चेक करें।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिले में लंबित दाखिल-खारिज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। 30 व 90 दिनों तक दाखिल खारिज के मामले में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को जल्द से जल्द इनका निष्पादन करने का निर्देश दिया.90 दिन से अधिक समय से नामांतरण लंबित होने के मामले में उपायुक्त ने अरगोड़ा, कांके, नगर, नगड़ी व बड़गाई अंचलाधिकारियों को अधिक प्रकरण लंबित होने का कारण पूछते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सॉ-मोटो म्यूटेशन के तहत जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, अधिकारी उनका निष्पादन सुनिश्चित करें।

उपायुक्त सिन्हा ने भूमि सीमांकन से संबंधित जोनवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिये. बैठक के दौरान प्रमाण पत्र जारी करने पर उपायुक्त ने कहा कि अब तक जिले में 1 लाख 57 हजार 650 प्रमाण पत्र जारी किये जा चुके हैं.इनमें से 31 हजार आवेदन खारिज किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने सभी लंबित प्रमाण पत्रों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन के निर्देश दिए।

Ranchi: DC reviewed Chief Minister Drought Relief Scheme and other initiatives

इसे भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट से कांके विधायक समरीलाल को झटका

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here