IND vs NZ: Home delivery of JSCA Ranchi cricket match tickets
जैसा कि जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच होने वाला है जो कि JSCA स्टेडियम में खेला जाने वाला है। राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है. 23 जनवरी-26 जनवरी तक इस मुकाबले को देखने के इच्छुक लोग टिकट खरीद सकेंगे। भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए टिकट के दाम घोषित कर दिए गए हैं. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित कांउटर से 23 जनवरी से इस मैच के लिए टिकट की बिक्री होगी. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मैच प्रेमी टिकट ले सकते हैं। प्रशंसक एकल या मिश्रित श्रेणियों के अधिकतम 4 टिकट (टिकट एजेंसी की शर्तों के अनुसार) खरीद सकते हैं। लेकिन इस बार फैंस के लिए एक और ख़ुशी की बात ये है कि इसबार ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा राखी गई है। ये ध्यान रहे कि ऑनलाइन टिकट केवल होम डिलीवरी के लिए हैं। टिकट प्राप्त करने के लिए इच्छुक को अपना पूरा सही पता दर्ज करना जरुरी है।जेएससीए और टिकटिंग एजेंसी आपके गलत पते या गलत बुकिंग के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।किसी भी उम्र के बच्चों सहित टर्नस्टाइल पर वैध टिकट के उत्पादन पर स्टेडियम में प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
IND vs NZ: Home delivery of JSCA Ranchi cricket match tickets
इसे भी पढ़े : india vs new zealand के बीच रांची में खेले जाने वाले टी-20 मैच का टिकट online भी मिलेगा



