Jharkhand BJP president Deepak Prakash surrendered in court, got bail
Ranchi: कांके के सुकुरहुट्टू में किसान आंदोलन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में राज्यसभा सदस्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य के सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।इसके अलावा कांके विधायक समरी लाल भी इस मामले में आरोपी थे। उसके सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।जमानत पर दीपक प्रकाश ने कहा”सत्यमेव जयते!विगत दिनों झारखंड के किसानों के हित मे आवाज बुलंद करने पर हेमंत सरकार के दबाव में मुझ पर फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे आज न्यायालय से बेल मिला है.भाजपा इन फ़र्ज़ी मुकदमों से नहीं डरने वाली और जनविरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.”
Jharkhand BJP president Deepak Prakash surrendered in court, got bail
इसे भी पढ़े : रांची :डीसी ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना व अन्य पहलों की समीक्षा की



