Ranchi: Family members killed themselves with intention to grab land, 3 arrested
राँची: दिनांक 18.01.23 को काट के वादिनी संजोती देवी द्वारा एक लिखित आवेदन अनगढ़ा थाना में दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया था कि वादिनी के पिता (वरजू राम यादव जब जोन्हा बजार से आ रहे थे तो, चिपीडीह गाँव के पास वादिनी के चचेरा भाई धर्मेन्द्र यादव, ग्रामा-सुपेन यादव और धर्मेन्द्र यादव का साला मधु यादव तीनों मिलकर मोटा डंडा से सिर और मुँह में मारकर हत्या कर दिये है। इस संबंध में अनगढ़ा थाना कांड सं०-06/2023 दिनांक 18.01.23, पारा-302/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया है।उक्त घटना की जाँच एवं संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोधी के द्वारा खिस्टोफर केरकेट्टा पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सुषेन यादव, मधुसुधन अहीर एवं धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया. पूछ-ताछ के क्रम में पता चला कि मृतक (वरजू राम यादव) का 03 बेटी थी जिसका शादी हो चुकी है, उसका बेटा नही था जिसके कारण जमीन को हड़पने के नियत से बराबर झगड़ा होते रहता था इसी कारण इनलोगों के द्वारा उसे जान से मार दिया गया। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
Ranchi: Family members killed themselves with intention to grab land, 3 arrested
इसे भी पढ़े : तमिलनाडु में सरकारी नौकरी के लिए तमिल पेपर (Tamil paper) में पास करना अनिवार्य



