Shibu Soren birthday : केक काटकर मनाया गया शिबू सोरेन का बर्थडे

0

Shibu Soren birthday : 11 जनवरी 1944 को जम्न हुआ था आज वे 79 वर्ष के हो गए हैं। इस शुभ अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास में 79 पौंड का केक काटकर उनके जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर बेलून से गेट को सजाया गया साथ ही ढोल नगाड़े का भी इंतजाम किया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बर्थडे की तस्वीरें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर शेयर कर लिखा ”आदरणीय बाबा को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आपके संघर्ष की उपज है हमारा झारखण्ड, आपकी क्रांति की शक्ति है हमारा झारखण्ड। आपका सपना है राज्य के गरीब, वंचित और शोषित को हक-अधिकार मिले और उसी लक्ष्य के साथ मैं आगे बढ़ रहा हूँ।आज इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।”

Shibu Soren birthday : अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे आशीर्वाद लेते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक श्री बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसे भी पढ़े : Asha Lakda: राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं,धिक्कार है ऐसी सरकार पर

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here