झारखण्ड शिबू सोरेन को मिली जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

0

आज 11 जनवरी को शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन है.इस अवसर पर झारखंड की सेवा करने के लिए ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की जा रही हैं। ट्विटर पर विधायकों- मंत्रियों की तरफ से सुबह से उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। विधानसभा स्पीकर ने भी उन्हें बधाई दी और उनके सवास्थ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके दीर्घायु की कामना की है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने लिखा” झारखण्ड राज्य निर्माता , राज्य सभा सांसद और हम सभी झारखण्डवासियों के अभिभावक आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है , आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो।”

वहीँ राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिखा” हम सभी के अभिभावक, झारखंड के भूमिपुत्र, झारखंड आंदोलन के नायक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ!”

झारखंड के आदिवासी कल्याण और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने लिखा”दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।आपके मार्गदर्शन में, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार, आप के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रयासरत है।”

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लिखा ”आदरणीय बाबा को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएँ।आप स्वस्थ रहें,सकुशल रहें और निरंतर अपने मार्गदर्शन से हमें आलोकित करते रहें, ईश्वर से ऐसी कामना करता हूँ।”

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने लिखा ”दिशोम गुरु,राज्यसभा सांसद,परम आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं उनका मार्गदर्शन हमे निरंतर मिलता रहे यही कामना करते हैं।”

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने लिखा ”झारखंड आंदोलन के महानायक, मार्गदर्शक, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। आपक संघर्षपूर्ण जीवन, हर झारखंडी को प्रेरणा देने वाला है। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें, दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”

झारखंड से राज्यसभा के लिए महुआ मांझी ने लिखा ”झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष, राज्य निर्माता सह राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री “आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी” को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई व दुमका से विधायक बसंत सोरेन ने लिखा ”दिशोम गुरू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबा शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें !मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।”

इसे भी पढ़े : Shibu Soren birthday : केक काटकर मनाया गया शिबू सोरेन का बर्थडे

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here