जैन समुदाय के पवित्र तीर्थस्थल पारसनाथ (श्री सम्मेद शिखरजी) को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर आक्रोशित झारखंड का आदिवासी-मूलवासी समाज के मद्देनजर मंगलवार को पारसनाथ में विशाल आदिवासी महाजुटान भी किया गया था। झारखंड बंद मरांग बुरु बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पारसनाथ मामले में 24 फरवरी को झारखंड बंद की घोषणा की गई है। झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने मंगलवार को मधुबन थाना मैदान परिसर में पारसनाथ बचाओ महाजुटान को लेकर आदिवासी महाजुटान के दौरान इसकी घोषणा की है। आदिवासी समाज ने मांग की है कि मरांग बुरु (पारसनाथ) में जैन समुदाय को लेकर एकतरफा आदेश रद्द किया जाये। साथ ही आदिवासी समाज को वहां मरांग बुरु की पूजा करने के साथ-साथ बलि देने, मवेशी ले जाने, भ्रमण आदि पर लगाई गयी रोक को हटाया जाये।
इसे भी पढ़े : Asha Lakda: राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं,धिक्कार है ऐसी सरकार पर



