मृत्यु के बाद की रस्म के लिए तैयार बचा हुआ खाना खाने से करीब 50 ग्रामीण पड़े बीमार,अस्पताल में किए गए भर्ती

0

About 50 villagers fell ill after eating the leftover food prepared for the ritual after death

छत्तीसगढ़: सोमवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में मृत्यु के बाद की रस्म के लिए तैयार बचा हुआ खाना खाने से करीब 50 ग्रामीण बीमार पड़ गए।सूरजपुर CMHO आर. एस. सिंह ने बताया है कि उन्हें 50-55 लोगों के उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की शिकायत मिली थी।आर. एस. सिंह ने सभी को ताज़ा खाना और साफ पानी पीने की सलाह दी है, साथ ही कहा कि सभी पूरी तरह से ठीक हैं।

सूरजपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत विशुनपुर गांव में खाद्य विषाक्तता जैसे लक्षणों से पीड़ित पीड़ितों ने रविवार सुबह खाना खाया। उन्होंने कहा कि बाद में इन सभी को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सीएमएचओ ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम को ‘दसगात्र’ (किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद दसवें दिन की रस्म) के लिए पका हुआ बचा हुआ खाना खाया था।उन्होंने बताया कि खाना खाने के दो-तीन घंटे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 40 लोगों ने बेचैनी और जहर खाने जैसे लक्षणों की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बताई गई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

About 50 villagers fell ill after eating the leftover food prepared for the ritual after death

इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु आरक्षियों से कहा – आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकें, इसमें आपका प्रशिक्षण काफी कारगर साबित होगा

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here