प्रयागराज: फीस बढ़ोतरी को लेकर हाल ही में इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा के मामले में छात्र नेता विवेकानंद पाठक की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के कर्नलगंज थाने में 43 सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कल सोमवार को हिंसा के दौरान दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था साथ ही मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई थी। बताया जा रहा है कि हिंसा के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय मंगलवार को बंद रहेगा।



