जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में मंगलवार 20 दिसंबर को सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। विजय कुमार, एडीजीपी, जम्मू-कश्मीर ने बताया कि पुलिस और सेना द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के 3 स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। जिनमें से 2 आतंकी- शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमर नज़ीर हाल ही में हुई कश्मीरी नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे। 1 AK-47 राइफल, 2 पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुआ है।



