ग्रेटर नोएडा: मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण वैन को टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गई।बस मध्य प्रदेश के छतरपुर से दिल्ली की ओर जा रही बस में लगभग 60 लोग सवार थे। दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।



