Case of rape and attempt to murder registered against BJP leader and former state minister Vinod Arya
हरिद्वार: भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के विरुद्ध दुष्कर्म व हत्या के कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार SP क्राइम रेखा आर्या ने बताया कि घटना 2 दिसंबर की है,डाक पत्र से उन्हीं के ड्राइवर द्वारा शिकायत की गई थी, इसमें धारा 377,307, 504,506 लगाई गई है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।बीजेपी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा पुलकित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. पुलकित पर भी ड्राइवर ने पिटाई करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
एसपी (सिटी) स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में आर्य के खिलाफ उनके ड्राइवर की शिकायत के आधार पर मंगलवार की रात मामला दर्ज किया गया। विनोद आर्या का ड्राइवर 25 वर्षीय रोबन कंबोज जो कि जिला सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी है। कुमार ने कहा कि आर्य पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 377 (अप्राकृतिक अपराध), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) शामिल हैं।एसपी (शहर) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले ड्राइवर ने आर्य पर उसे गलत तरीके से छूने और उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आर्य के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।
शिकायत के मुताबिक आर्य अक्सर ड्राइवर से पैर दबाने के लिए कहता था। जब ड्राइवर हाल ही में एक रात ऐसा कर रहा था, तब आर्य ने उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया। वह किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रहा और छुटमलपुर भाग गया जहां वह रहता है। हाल ही में एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर सुधांशु कौशिक कर रहे हैं।
Case of rape and attempt to murder registered against BJP leader and former state minister Vinod Arya
इसे भी पढ़े : प्रिंसिपल ने टूर पर ले जाकर नाबालिग छात्रा का किया रेप



