ICMR की वेबसाइट सुरक्षित, हैकिंग के लिए 6,000 बार की गई थी कोशिश

0

ICMR’s website is secure, 6,000 attempts were made to hack it

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई। आधिकारिक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ICMR की वेबसाइट सुरक्षित है। इसे NIC डेटा सेंटर में होस्ट की गई है, फ़ायरवॉल NIC से है और इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। NIC को साइबर हमले के बारे में मेल के माध्यम से सूचित किया गया था और उसने रिपोर्ट दी कि हमले को रोका गया था। ICMR का वेबसाइट क्रम में है। बता दें कि सूत्रों के मुताबिक 30 नवंबर को देश के शीर्ष चिकित्सा निकाय की वेबसाइट पर हैकिंग के 6,000 बार कोशिश की गई आईपी ​​​​एड्रेस, एक ‘यूनिक एड्रेस’ जो इंटरनेट पर एक डिवाइस की पहचान करता है, हांगकांग स्थित एक ब्लैक लिस्टेड IP से ट्रेस किया गया था। इससे पहले कुछ दिनों पहले दिल्‍ली स्थित AIIMS पर रेनसमवेयर अटैक किया गया था। दिल्ली AIIMS का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 6.45 मिनट पर हैक कर लिया गया था।

ICMR’s website is secure, 6,000 attempts were made to hack it

इसे भी पढ़े : रोहिणी का डोनर ऑपरेशन होने के बाद बड़ी बहन ने शेयर की तस्वीर, ट्विटर पर रोहिणी की हो रही सराहना

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here