After Rohini’s donor operation, elder sister shared a picture of tweet
लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर के माउंट एलिजाबेल हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट सफल हो गया है बेटी रोहणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की दोनों ही स्वस्थ है ILalu Prasad Yadav का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने के बाद बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर आई सामने आई हैं जो कि लालू की दूसरी और बड़ी बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर शेयर की हैं। मीसा भारती ने तस्वीर,जिसमें वो अपनी छोटी बहन रोहणी आचार्य के साथ नजर आ रही हैं,को शेयर कर बताया कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ अभी ICU में हैं। इसके बाद मीसा भारती ने पिता लालू की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ”पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है, पापा अभी ICU में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं! आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!”
बता दें कि रोहिणी के इस कदम पर रोहणी आचार्य की खूब सराहना हो रही है। रोहिणी की सराहना करते हुए एक यूजर ने लिखा,”लालू जी के बेटी रोहणी आचार्य को अनगिनत बार सलाम हैं जो अपना किडनी दान कर पिता को जीवनदान दिया और दोनों नालायक पुत्र को अनगिनत बार लानत है जो पिता के नाम पर सिर्फ सत्ता सुख भोग रहा है।ईश्वर ऐसे ही सबको साहसी और दानी बेटी प्रदान करें।” तो वहीँ एक दूसरे यूजर ने ट्वीट किया ”जय यादव लालू प्रसाद यादव जी की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रेम और त्याग की एक सुंदर मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने प्यारे पिता को एक किडनी दान की है। भगवान रोहिणी जी और लालू जी दोनों को आशीर्वाद दें।”
After Rohini’s donor operation, elder sister shared a picture of tweet
इसे भी पढ़े : ऑपरेशन के बाद लालू यादव का वीडियो आया सामने, लालू ने कहा-आप सब ने…



