Jharkhand CM wished speedy recovery of Lalu Prasad and Rohini-Lalu’s elder daughter Misa Bharti thanked everyone for their wishes.
लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर के माउंट एलिजाबेल हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट सफल हो गया है बेटी रोहणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की दोनों ही स्वस्थ है ILalu Prasad Yadav का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस मौके पर झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद और रोहिणी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया,”आदरणीय लालू प्रसाद जी और रोहिणी जी शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूँ। करोड़ों लोगों की प्रार्थना और दुआ आपके साथ है।” बता दें कि लालू का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है, लालू अभी ICU में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं! इसकी जानकारी देते हुए लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने सबकी शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा है।
Jharkhand CM wished speedy recovery of Lalu Prasad and Rohini-Lalu’s elder daughter Misa Bharti thanked everyone for their wishes.
इसे भी पढ़े : ऑपरेशन के बाद लालू यादव का वीडियो आया सामने, लालू ने कहा-आप सब ने…



