अवैध खनन मामले में ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को भेजे गए समन के अनुसार आज गुरूवार को ED के दफ्तर में पेश होना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के समक्ष पेशी के लिए काले रंग की गाड़ी में रांची के ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। वहीँ मामले में हेमंत सोरेन के भाई और JMM विधायक बसंत सोरेन ने बयान देते हुए मिडिया से बातचीत की. JMM विधायक बसंत सोरेन ने कहा-”हम इसे परेशानी नहीं मानते हैं, आज हेमंत सोरेन एजेंसी(ED) के समक्ष अपनी सफाई देने गए हैं…..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और हेमंत सोरेन ही रहेंगे। नेतृत्व परिवर्तन की जब बारी आएगी तब पार्टी उसपर विचार करेगी.”इसी बीच JMM समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता गुरूवार को रांची में सीएम आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं।



