रांची: राजधानी में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात, ED के समक्ष पेशी से पहले CM ने की बातचीत

0

रांची: 1000 करोड़ के घोटाले ED के तलब किए जाने पर झारखंड CM हेमंत सोरेन को आज 17 नवम्बर को ED के दफ्तर जाना है। ED के समक्ष CM की पेशी से पहले राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी तैयार किए गए हैं। यथासंभव जगहों पर बैरिकेड्स भी लगाए हैं। CM ने ED के दफ्तर में पेशी से पहले मिडिया से बात करते हुए कहा आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण ह। जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। मैं CM हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here