भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कार्यकर्ता मेधा पाटकर और जीजी पारिख के नेतृत्व में नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने का Social media कंपनियों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. राहुल ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन सुरक्षित है, लेकिन चुनाव में धांधली भी संभव है.Social media कंपनियां चाहें तो किसी भी पार्टी को जिता सकती है.किसी भी पार्टी का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने कहा कि समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए रणनीतिक हथियार के रूप में सांप्रदायिक हिंसा को एक विचारधारा और उसके नेताओं द्वारा प्लांट किया गया है.



