31 वर्षीय श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुणथिलाका को रविवार सुबह सिडनी पुलिस द्वारा 29 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर सिडनी सिटी पुलिस थाने ले जाया गया है. दो नवंबर को 29 वर्षीय एक महिला के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच के बाद सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल से क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस का कहना है कि 31 वर्षीय गुणथिलाका और महिला की दोस्ती एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। बाद में दोनों मिले। इसके बाद महिला ने रेप का आरोप लगाया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलने पहुंची श्रीलंकाई टीम उनके बिना ऑस्ट्रेलिया से चली गई है।


