ICC Men’s T20 World Cup 2022: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा कर जीत हासिल की

0

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के आखिरी लीग 42वें मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा कर जीत हासिल की.जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ही ऑलआउट हो गई.आज टीम इंडिया ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 22 रन देकर तीन विकेट झटके.इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.अब 10 नवंबर को सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड की टीम से एडिलेड के मैदान पर होगा. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें 9 नवंबर को सिडनी में आमने-सामने होंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here