बिहार की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मोकामा सीट के परिणाम की घोषणा हो चुकी हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने ललन सिंह की पत्नी और बीजेपी की प्रत्याशी सोनम देवी को 16752 मतों से हरा कर चुनाव जीत लिया है.19वें राउंड की गिनती के बाद मतगणना के मुताबिक नीलम देवी को 73893 वोट मिले जबकि और प्रतिद्वंदी सोनम देवी को 57141 वोट मिले हैं.मोकामा सीट से RJD उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत पहले से ही तय थी। हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है। सिर्फ एक औपचारिकता थी वो भी पूरी हो गई। मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। विधायक जी ने जो विकास किया है जनता उसी का फल दे रही है.

जबकि गोपालगंज से भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को 2183 हजार मतों से हरा कर चुनाव जीत लिया है. कुसुम देवी को 70053 हजार मत मिले हैं, जबकि राजद उम्मीदवार को 67870 हजार मत मिले हैं.गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।कुसुम देवी ने कहा, “पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है। जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमे पूरा करना है।”



