By Local boy Ishan Kishan India Vs South Africa 2nd ODI match India won by 7 wickets :
रांची. Local boy ईशान किशन व shresh ayyer ने टीम इंडिया को रांची मे जिताया. jsca इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। 279 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 46 ओवर 3 विकेट खोकर 282 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. अब सीरीज का अगला मुकाबला जो जीतेगा वही ट्रॉफी पर कब्जा करेगा. इस जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वे Hendricks के गेंद में छक्का लगाने के चक्कर मे बाउंड्री के पास लपके गए. वहीं, shreyas ayyer ने भी बेहतरीन बलल्लेबाजी करते हुए नाबाद 113 रनों की पारी खेली। वे 111 गेंदों का सामना कर 15 चौके लगाए. इस मैच को देखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे.
ईशान ने छक्कों की बरसात की
दो विकेट टीम इंडिया के 48 के स्कोर पर गिर गए थे. फिर ईशान ने अपने होम ग्राउंड में shreyas ayyer के साथ मिलकर टीम इंडिया को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 161 रनों की बड़ी साझेदारी की. ईशान ने अपने 93 रनों की पारी के दौरान 84 गेंदों का सामना कर 7 छक्के और 4 चौके जाड़े. हालांकि वे अपने पहले अन्तर्राष्ट्रीय शतक बनाने से चूक गए.
दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे 278 रन
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 7 विकेट खोकर 278 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से aiden markram ने 79, Hendricks ने 74, David Miller not out 35 रन रन बनाए. मो सिराज ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए.
30 हज़ार दर्शक मैच का गवाह बने
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के jsca इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 50 हज़ार की क्षमता वाले स्टेडियम मे लगभग 30 हज़ार लोग मैच का गवाह bane. दिन के 2 बजे तक 20 हज़ार के आसपास क्रिकेटप्रेमी खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने पहुंचे. 4 बजे तक स्टेडियम मे लोगों की भीड़ बढ़ गई. इस मैच मे टीम इंडिया की ओर से कोई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे. सभी बड़े खिलाड़ी world cup t2o खेलने ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा, kl राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत जैसे खिलाडिय़ों का दीदार रांची के क्रिकेटप्रेमी नहीं कर पाए.
धोनी धोनी से गूंजता रहा स्टेडियम
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ है. स्टेडियम के हर ओर से धोनी धोनी का नाम गूंजता रहा. कई युवा अपने बदन पर धोनी का नाम लिखाकर स्टेडियम मे मैच देखते रहे. धोनी व virat kohli का जर्सी पहने लोग नज़र आयें.
समोसा 50 रुपये मे बिका
मैच देखने पहुंचे लोगों को खाने-पीने के समान महंगा खरीदना पड़ा. 2 समोसा 50 रुपये मे मिल रहा था. Sanwich 70, रोल 80, पिज्जा 300, पेप्सी 50, पानी 20 रुपये मे खरीद कर पीये.
News Credit: Asif Naim
By Local boy Ishan Kishan India Vs South Africa 2nd ODI match India won by 7 wickets :



