पलामू: नाबालिग भतीजा ब्लैकमेल कर कई महीनों से चाची के साथ कर रहा था दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

0

पलामू में भतीजे द्वारा अपनी चाची के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर कई महीनों से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है.पीड़िता की शादी छह वर्ष पहले हुई थी, पीड़िता यूपी की रहने वाली है.मामले को लेकर महिला द्वारा मेदिनीनगर महिला टाउन थाना में आरोपी भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.आवेदन के अनुसार पीड़िता के पति बाहर में नौकरी करने का फायदा उठाकर भतीजे ने अप्रैल 2022 में घर में घुसकर चाची के साथ दुष्कर्म किया था. इस दौरान उसने इसका वीडियो बना लिया था और पिछले अप्रैल महीने से चाची के साथ दुष्कर्म कर रहा है.टाउन महिला थाना प्रभारी फुरदौस नाज में बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.फ़िलहाल भतीजा फरार है पुलिस भतीजे का मोबाइल बरामद करने की कोशिश कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here