साहिबगंज: सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को मारी गोली, हॉस्पिटल में मौत से लड़ रही महिला

0

साहिबगंज: सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को गोली मार दी है.जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में फायरिंग की गई है.पत्नी का नाम गुड़िया कुमारी है जो कि तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी है.गोली लगने के बाद महिला को परिजनों द्वारा जिला सदर अस्पताल लाया गया है.जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.घायल महिला का 2 वर्ष का लड़का भी है.

2019 में बिहार के मुंगेर जिला में सीआईएसफ का जवान लाल बहादुर शाह की शादी शिवजी प्रसाद गुप्ता की पुत्री गुड़िया कुमारी से हुई थी.पिता शिवजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जब वो केरल में एयरपोर्ट पर तैनात था तो पत्नी को भी साथ में लेकर गया. वो मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था. दहेज की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर उसे 3 महीने की जेल की सजा हुई थी. साहिबगंज मंडल कारा से ही हमें और हमारी बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.जेल से छूटने के बाद मेरा दामाद लाल बहादुर साह, बहनोई शिशुपाल और भाई संजय साह रविवार सुबह घर पहुंचा कर बड़े बेटे और छोटे बेटे को लोहे से मारा, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद वो घर में घुसकर मेरी बेटी पर सामने से गोली चलाई.लड़की के जबड़े से होते हुए गले में जाकर लग गयी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here