सड़को पर काफी भीड़ जमा रहती थी ना जाने कितने हज़ार लोग एक साथ सड़को पर दिखा करते थे । इन सब लोगों में विद्यार्थियों की संख्या काफी ज़्यादे होती थी । सुबह से लेकर शाम तक भारी भारी बैग लटकाए विद्यार्थियों का ताता सड़कों पर लगा रहता था । लेकिन अब कोरोना वायरस से लगे देशव्यापी लॉक डाउन के वजह से पुरे देश में सन्नाटा छाया हुआ है । सभी लोग अपने अपने घरों में बंद है और अपने घरों से काम कर रहे है यहां तक की बच्चे भी फ़ोन या लैपटॉप से ऑनलाइन ही पढाई कर रहे है ।
लेकिन विद्यार्थियों के सामने कई मुसीबते आगई है । 10 वी और 12 वी के छात्र काफी परेशान है । कई सवाल उनके सामने आकर खड़े होगए है।
क्या हमे आगे पढ़ने के लिए इस साल मौका मिलेगा ?
कब होंगी परीक्षाएँ ?
कॉलेज के फॉर्म कब मिलने शुरू होंगे ?
कम्पटीशन के एग्जाम कब होंगे?
जैसा के सभी जानते है की कोरोना महामारी दुनिया के कई देशो को अपने चपेट में ली हुई है । कई जगहों पर तो एक साल के लिए पढाई के सभी स्थलों को बंद भी कर दिया गया है । मगर भारत में कई विद्यार्थी पढाई को लेकर काफी चिंतित है क्योकि यहां पर विद्यार्थियों और पढाई के लिए कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है ।



