पाकिस्तान में 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने लाहौर में एक विशाल रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और पश्चिम के खिलाफ ‘कड़ा स्टैंड लेने’ के कार्य की प्रशंसा की, खासकर जब अमेरिका भारत की आलोचना कर रहा था.इमरान खान ने विदेश मंत्री जयशंकर का वीडियो क्लिप चलाया और भारतीय मंत्री की प्रशंसा की.इमरान खान ने कहा भारत पश्चिम देश के दबाव में फैसला नहीं लेता है. जब अमेरिका ने कहा कि आप रूस से तेल न खरीदें तो उनके विदेश मंत्री ने कहा कि तुम कौन होते हो हमें कहने वाले. इमरान खान ने भारत एक असल मायने में स्वतंत्र देश है. उन्होंने रूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी दबाव के आगे झुकने के लिए शहबाज सरकार की भी आलोचना की.हमने सस्ता तेल खरीदने के बारे में रूस से बात की थी लेकिन इस सरकार में अमेरिकी दबाव को ना कहने का साहस नहीं है. ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं.मैं इस गुलामी के खिलाफ हूं.



