‘कच्चा बादाम’ और फिर ‘लॉक अप’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा चर्चा में बनी रहती हैं।अब वह कथित एमएमएस की वजह से चर्चा में हैं।सोशल मीडिया पर उनके नाम से लीक हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं.हालांकि अंजलि ने खुद इस बारे में सच बताया था।एक इंटरव्यू में एमएमएस को लेकर अंजलि अरोड़ा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड डिजिटल कंटेट क्रिएटर आकाश संसनवाल की प्रतिक्रया के बारे में भी बताया है.अंजलि अरोड़ा से जब आरजे सिद्धार्थ कन्नन ने सवाल किया कि जो उनका नाम से कथित एमएमएस लीक्ड हुआ है, उस पर आकाश संसनवाल ने उनसे कुछ डिस्कस किया है? तो जवाब में अंजलि इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, ‘इसके बारे में सबको पता है कि फालतू की चीज है क्या चल रही है और क्या नहीं। लेकिन मेरे जो अपनी हैं, वो मुझ पर ट्रस्ट कर रहे हैं।’ अंजलि ने आगे बताया था कि आकाश ने, मम्मी-पापा ने, भाई ने सभी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर रखी है। क्योंकि ये सब अब बर्दाश्त नहीं होता है।बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 23.1 हजार फॉलोवर्स हैं। वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं।



