जामताड़ा के जोड़भीठा गांव में आंदोलन टुडू नामक शख्स की पत्नी पुष्पा हेम्ब्रम ने हत्या कर दी है.जानकारी के अनुसार पति आंदोलन टुडू द्वारा अपनी पत्नी को जींस पहनने से मना करने पर पत्नी पुष्पा हेम्ब्रम ने हत्या की है. बताया जा रहा है कि आंदोलन टुडू पर धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसके बाद आंदोलन टुडू बुरी तरह से जख्मी हो गया था और इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया था. शनिवार रात को उसकी मृत्यु हो गई.मृतक के पिता कणेश्वर टुडू ने बताया कि उसके बेटे का विवाह 3 माह पूर्व जामताड़ा जिले की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत ढूधकेबड़ा गांव के जनेश्वर हेंब्रम की बेटी पुष्पा हेंब्रम से हुई थी. 12 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. बहस शुरू होने के बाद दोनों कमरे से बाहर आ गए. बाहर आने के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा की वजह बेटे द्वारा अपनी पत्नी को जींस पहनने से मना करना था. इसी दौरान बहू ने बेटे पर चाकू से वार कर दिया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. स्थिति गंभीर होने पर उसे धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई.



