प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि विष्णु यादव और पंकज मिश्रा के स्वामित्व वाली मां दुर्गा स्टोन वर्क्स के औजारों के साथ तीन स्टोन क्रेशर इकाइयों को सील कर दिया है.स्टोन क्रेशर इकाई साहिबगंज जिले के महादेवगंज में मारीकुटी हिल्स में स्थित है।गौरतलब है कि ईडी ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले में पंकज मिश्रा और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.
फ्रीजिंग ऑर्डर के मुताबिक ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 (1ए) के तहत स्टोन क्रेशर यूनिट्स को सील कर दिया है. उक्त क्रशर इकाई मौजा मारीकुटी प्लाट क्रमांक 74, 75 में स्थित है और यह पंकज मिश्रा एवं विष्णु यादव के उपयोग एवं कब्जे में है।
ईडी ने अपने आदेश में कहा है कि तलाशी के दौरान यह पाया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग में मां दुर्गा स्टोन वर्क्स का हाथ था इसलिए कंपनी की तीनों यूनिट्स को फ्रीज कर दिया गया है. ईडी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी इस तरह की और स्टोन क्रेशर इकाइयों को फ्रीज कर सकती है।



