निशिकांत दुबे ने पंकज मिश्रा व उनके समर्थकों के यहाँ 5 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिलने का किया दावा

0

प्रवर्तन निदेशालय ने आज साहिबगंज में पंकज मिश्रा के आवास समेत अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी की.ईडी ने पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी की जहां संपत्ति के काम और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। ये छापेमारी टेंडर घोटाले के सिलसिले में साहिबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर की जा रही है।

इसी बीच निशिकांत दुबे ने पंकज मिश्रा व उनके समर्थकों के यहाँ 5 करोड़ से ज़्यादा नक़द व हज़ारों करोड़ की सम्पत्ति मिलने का दावा किया है।निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा,”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के इर्द-गिर्द लोगों की ईमानदारी आज सामने आ गई।ED के छापेमारी में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व उनके समर्थकों के यहाँ 5 करोड़ से ज़्यादा नक़द व हज़ारों करोड़ की सम्पत्ति मिला कितना लूटिएगा।

बता दें कि छापेमारी जारी है और अतिरिक्त अधिकारियों को जौहरी संजय दीवान के आवास और व्यावसायिक परिसरों की तलाशी लेने के लिए लगाया गया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि पंकज मिश्रा से कल भी पूछताछ जारी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here