CM हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू का झुककर किया जोहार लेकिन समर्थन पर कुछ नहीं बोले

0

रांची. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू या विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन को लेकर अब तक औपचारिक रूप से अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं. लेकिन, जेएमएम के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से एक ट्वीट के माध्यम से चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया गया है. हेमंत सोरेन के इस ट्वीट के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएम हेमंत सोरेन ने एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आगमन पर स्वागत किया है.

सोमवार को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु झारखंड पहुंचीं. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा- ‘द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आ रही हैं, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। द्रौपदी मुर्मू को हमारी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।’  बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार की शाम JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीएम हाउस में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में समर्थन की अपील की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here