मांडर की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने आज झारखण्ड विधानसभा में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से खेल कूद युवा कार्य मंत्री हफीजुल अंसारी के साथ कांग्रेस के मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जयमंगल सिंह, उमा शंकर अकेला, प्रदीप यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की भी मौजूद थे.शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में शपथ को संवैधानिक दायित्व और ज़िम्मेवारी की शुरुआत बताया है.शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में शपथ की जानकारी देते हुए ट्विट कर लिखा -”यह महज़ एक शपथ ग्रहण नहीं है. यह बड़े संवैधानिक दायित्व और ज़िम्मेवारी की एक सुखद शुरुआत है.इस शुरुआत में आपके उम्मीद,भरोसे और साथ का सम्मिश्रण है. इसे कभी नहीं भुला पाऊँगी. आपके बल पर ही यह मौक़ा मिला है.आप सबको एक बार पुनः मेरा प्रणाम.”



