राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह और जरूरी दवाईयां दी

0

#राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लोगों को चिकित्सीय सेवा दे रहे हैं डॉ. इरफान अंसारी

#चिकित्सीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवाईयां भी दी

#मैं गरीब, अमीर, नेता, व्यवसायी सबका ईलाज करता हूँ यहां तक कि भाजपा नेताओं का भी:डॉ. इरफान अंसारी

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह और जरूरी दवाईयां भी दी।डॉ. इरफान अंसारी विधायक होने के साथ साथ एक चिकित्सक भी हैं। राजनीति में आने से पूर्व वे बतौर चिकित्सक कार्य करते थे।आज विधायक होने और तमाम व्यस्तता के बावजूद वो समय निकालकर गरीब-मज़लूमों की बतौर चिकित्सक सेवा करते हैं।विधायक डॉ. इरफान अंसारी भीषण कोरोना काल मे भी बिना किसी डर-भय के अपने चिकित्सक होने का फर्ज निभाया और बीमारों का ईलाज किया था।

इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं अपने साथी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ। डॉक्टरों को हमारे समाज में एक उच्च दर्जा दिया गया है। इससे हम चिकित्सकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हमारे पेशे में ईमानदारी से अपना कर्तव्य पूरा करते हुए विश्वास का निर्माण करना महत्वपूर्ण है।

विदेशों में चिकित्सकों का बहुत सम्मान है लेकिन हमारे यहां दुर्भावना से ग्रसित कुछ लोग चिकित्सकों को आदर-सम्मान नही देते हैं, उनका मज़ाक उड़ाते हैं। मैंने सदन में भी देखा है कि कुछ अज्ञानी लोग चिकित्सकों का मज़ाक करते हैं। उनलोगों को पता नही है कि कितने परिश्रम के बाद कोई चिकित्सक बनता है। मैं ईश्वर से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता हूँ। मेरे पास इन अज्ञानियों के लिए सिर्फ तीन शब्द हैं “GET WELL SOON”.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here