रांची के चान्हो में मांडा पूजा के दौरान विवाद को लेकर दो लोगों की गोली मारकर ह’त्या

0

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। चान्हो के रमदगा की घटना है। मंडा पूजा के दौरान यह गोलियां चलाई गई। डांस के कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ जिसमें फायरिंग हुई जिससे दो लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल है। मरने वाले शख्स की पहचान सागर साहू और अभय के रूप में हुई है। घायल शख्स को रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक में चामा निवासी 25 वर्षीय सागर साहू व रामदगा के 18 वर्षीय अभय साहू शामिल है। वहीं राजकुमार साहू 25 वर्षीय घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिये रिम्स में भर्ती किया गया है।बताया गया कि मंडा पूजा के बाद आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान गोली चलाई गई। दरअसल, रामदगा गांव में मंडा पूजा को लेकर फूलखुंदी के बाद जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंडा पूजा स्थल से कुछ ही दूर पर जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच रात करीब ढाई बजे एक विशेष गाना को बजाने को लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद वहां किसी तरह मामले को शांत कराया गया। लोगों को मंच व उसके अगल-बगल से हटाया गया।

इसी बीच मंडा पूजा समिति के उपाध्यक्ष अभय साहू मंच के पीछे गया तो देखा कि वहां जमीन पर गिरे एक सूखे पेड़ की टहनी पर दो युवक बैठा हुआ है। जिसके बाद अभय साहू ने उन दो युवकों को भी वहां से हट जाने की बात कही। जिसके बाद दो युवकों में से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर लहराते हुए अभय को वापस जाने की बात कही और कहा कि नहीं जाओगे तो ठीक नही होगा। इस दौरान अभय और उन दोनों बैठे युवकों से बोलचाल हो गई।

अभय साहू और सागर साहू भी वहां पहुंचकर युवकों को समझाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच दो युवकों में से एक ने गोली चला दी जो सागर की छाती लगी। वहीं एक अभय साहू को भी लग गई। गोली लगने से दोनों वहीं जमीन पर गिड़ गया। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। गोली चलाने के बाद दोनों युवक वहां से भागने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद एक और गोली चलाई जो चोरेया निवासी राजकुमार साहू के बांह में लगी है। दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।

दोनों युवकों की मौत व एक युवक के घायल होने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद आसपास से जुटे ग्रामीणों ने खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग को चामा चौक के निकट सुबह साढ़े आठ बजे से करीब दो घंटे तक जाम रखा। लोगों ने मृतक के परिजनों को दस लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व घायल का सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग कर रहे थे। बाद में चान्हो थाना प्रभारी के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here