बिहार के दरभंगा में भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी है I रिपोर्ट के अनुसार चाची विभा देवी ने शनिवार को एक पपीते का पौधा लगाया था और मवेशियों से पौधे को बचाने के उद्धेश्य से इसे ईंटों से घेरा बना दिया था। जिसे देख रवि की मां और विभा देवी के बीच बहस होने लगी। रविवार को गुस्साएं रवि अपनी चाची विभा के साथ मारपीट करने लगा। बात इतनी बढ़ गयी कि उसने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। अपनी चाची की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका विभा देवी की भतीजी प्रियंका ने बताया कि उसके चचेरे भाई रवि ने उसकी सबसे छोटी चाची की चाकू मारकर उसकी आंखों के सामने ही हत्या कर दी थी। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है I



