आनंद राव नामक ठग ने जमशेदपुर का शेयर बाजार की मुश्किलें बढ़ा दी हैंI उसने लोगों के साथ एक करोड़ की ठगी की है।
अभी तक इसे लेकर तीन केस दर्ज किये जा चुके हैं:
सीतारामडेरा न्यू ले आउट एरिया निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट पवन कुमार अग्रवाल से शेयर मार्केटिंग के ट्रेडिंग के नाम पर 46 लाख की ठगी की,आदित्यपुर दिंदली बस्ती निवासी अतुल कुमार से उसने 5.81 लाख की ठगी की और गोविंदपुर विवेकानंद गार्डेन निवासी के शारदा से उसने 6 लाख की ठगी कर ली है।
मुम्बई की एक बड़ी शेयर एजेंसी का फ्रेंचाइजी बताकर आनंद राव ने लोगों को अपने झांसे में लिया। उसके बाद लोगों को ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर दूसरी जगह निवेश किए गए पैसों को अपने खाते में मंगवाया और उसके बाद वह सभी के रुपये लेकर फरार हो गया। उसने लोगों को यह बताया था कि आईआईएफएल सिक्योरिटी की फ्रेंचाइजी ली है। यह कंपनी मुंबई की सुरक्षित कंपनी है। उक्त कंपनी द्वारा शेटर ट्रेडिंग का काम किया जाता है। इसमें ज्यादा मुनाफा ग्राहकों को दिलाया जाता है।उसके बाद उसने लोगों को अपने साकची शताब्दी टावर स्थित कार्यालय बुलाया जहां कई लुभावने पोस्टर लगाए गए थे। इसके बाद लोगों को अपने झांसे में ले लिया।



