5000 बच्चोयों के तस्कर के खिलाफ ED ने चार्जशीट जारी की, सम्पत्ति जानकर रह जायेंगे हैरान?

0

झारखंड के सबसे बड़े मानव तस्कर पन्नालाल महताे ने राज्य की 5000 से अधिक बच्चियाें काे बेचकर करीब पांच कराेड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की है। यह खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में हुआ है। ईडी ने शुक्रवार काे पन्ना लाल, उसकी पत्नी सुनीता कुमार, भाई शिवशंकर गंझू, सहयाेगी गाेपाल उरांव और उससे जुड़ी छह प्लेसमेंट एजेंसियाें के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसमें पन्नालाल काे मानव तस्करी का किंगपिन बताया गया है। चार्जशीट में कहा गया है पन्नालाल ने मानव तस्करी से जुटाए पैसे से खुद और पत्नी सुनीता के नाम पर 3.36 कराेड़ रुपए की अचल संपत्ति खरीदी। मानव तस्करी का यह मामला खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में 19 जुलाई 2019 काे दर्ज किया गया था। बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच शुरू की और चार्जशीट दाखिल की। इसी चार्जशीट के आधार पर ईडी ने मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया था। चार्जशीट में कहा गया है कि पन्नालाल अपने सहयाेगियाें के साथ मिलकर दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियाें के माध्यम से मानव तस्करी का रैकेट चलाता था। इन एजेंसियाें के माध्यम से वह राज्य की गरीब बच्चियाें काे नाैकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जाता था। बच्चियाें काे अच्छे पैसे देने का प्रलाेभन देता था, लेकिन बाद में कुछ नहीं देता था। उन बच्चियाें काे वह दिल्ली सहित कई राज्याें में घरेलू नाैकरी करने के नाम पर बेच देता था। जाे बच्चियां घर लाैटना चाहती थी, उससे दुर्व्यवहार भी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here