राहत: 1002 कोरोना पॉजिटिव 1031 स्वस्थ्य हुए, राजधानी में 11804 सैंपल टेस्ट में 8.49% पॉजिटिविटी रेट

0

तीसरी लहर के शुरुआत से संक्रमिताें के मिलने की संख्या अधिक थी, लेकिन पहली बार जितने पॉजिटिव मिले, उससे ज्यादा लोग स्वस्थ हुए। शनिवार को 1031 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। हालांकि, इसमें 320 लोगों ने ही निगेटिव रिपोर्ट के लिए रूटिन टेस्ट कराया था, बाकि लोगाें को संक्रमण के बाद एक सप्ताह होने पर निगेटिव घोषित कर दिया गया। एक साथ इतने संक्रमित ठीक होने से पिछले तीन दिनों से एक्टिव केस 12500 के इर्द-गिर्द घूम रहा है। शनिवार को जिले में कुल 1002 नए मामले मिले। इसी के साथ जिले का एक्टिव केस 12473 हो गया है। जानकारी के अनुसार, जिले में 11804 सैंपलों की जांच में 8.49% पॉजिटिविटी के साथ इतने नए केस मिले हैं। इधर, रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर के दूसरे तल्ले पर भर्ती एक 75 वर्षीय रोगी की मौत हुई है। मरीज की उम्र अधिक थी और पूर्व से ही कई तरह की बीमारियों की चपेट में थी। इलाज के दौरान इन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। स्थिति बिगड़ने पर शुक्रवार देर रात 11:30 बजे मरीज की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here