ठगों ने शुरू की कोरोना वैक्सिनेशन कैशबैक का नया फर्जीवाड़ा

0

साइबर ठगों द्वारा लोगों को कॉल कर बताया जाता है कि उन्होंने कोरोना का टीका ले लिया है तो उन्हें कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह की ठगी वैसे लोगों से की जा रही है, जिनके मोबाइल में डिजिटल पेमेंट का ऐप डाउनलोड है। कैशबैक ऑफर के नाम पर लिंक पर क्लिक करते हुए रुपये का ऑप्शन आ जाता है और कॉलर द्वारा उस राशि के इनामी राशि होने का झांसा देकर लोगों से खाते में आने की प्रक्रिया अपनाई जाती है और फिर खाते से रुपये निकल जाते हैं। जमशेदपुर के साइबर थाना में इस तरह के तीन मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से पुलिस अलर्ट है। इससे पहले जमशेदपुर में कोरोना वायरस के नाम पर ठगी की गई थी। इसमें इम्युनिटी डिवेलप करने का हवाला देकर साइबर ठगों द्वारा जड़ी-बूटी बेचने का झांसा दिया गया था। इसके आधार पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया था। इतना ही नहीं, साइबर ठगों ने लोगों को कॉल कर टीकाकरण से संबंधित जानकारी देते हुए उनसे उनका बैंक अकाउंट और अन्य विवरण ले कर भी रुपये उड़ाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here