TNM’ 15 DEC: झारखंड में 15 दिसंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। किसानों को धान बेचने पर 50 फीसदी राशि का तुरंत भुगतान किया जाएगा, जबकि बाकि राशि तीन महीन के अंदर दे दी जाएगी। बुधवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल संयुक्त रूप से रांची के नामकुम में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत करेंगे। किसानों सामान्य श्रेणी 2050 और ए ग्रेड के धान 2070 रुपए की दर से प्रति क्विंटल बेच सकेंगे। इस साल धान खरीद का आठ मीट्रिक टन लक्ष्य रखा गया है। डॉ रामेश्वर उरांव ने धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में कहा कि 15 दिसम्बर से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत करने जा रहे हैं। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल धान बेच सकेंगे। किसानों को फायदा पहुंचाएंगे, इसके लिए पैसे का इंतजाम कर लिया है। 1552 करोड़ रुपए एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिए जा चुके हैं। पैसों का पहले इंतजाम हो जाने से किसानों को तकलीफ नहीं होती है। उन्होंने सचिव हिमानी पांडेय और एमडी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों को तीन महीने के अंदर पैसे का भुगतान कर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। TNM



