विराट कोहली की पसंदीदा वनडे प्लेइंग-XI, रोहित शर्मा और एमएस धोनी टीम में, केएल राहुल बाहर!

0
Virat Kohli's Favorite ODI Playing XI

 विराट कोहली (Virat Kohli) अब बतौर कप्तान सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में दिखाई देंगे. वे टी20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, जबकि बीसीसीआई (BCCI) ने उनसे वनडे की कप्तानी छीन ली है. कोहली 95 वनडे में टीम इंडिया (Team India) की ओर से बतौर कप्तान उतरे. इस दाैरान उन्होंने किन-11 खिलाड़ियों को सबसे अधिक मौका दिया. यानी उनकी पसंदीदा प्लेइंग-11 क्या रही, इस बारे में क्या आप जानते हैं. नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर कोहली किस पर सबसे अधिक विश्वास या भरोसा करते थे.

विराट कोहली ने 95 वनडे में कप्तानी की. यानी वे सभी मैच में उतरे. अन्य कोई खिलाड़ी सभी 95 मैच में नहीं उतरा. रोहित शर्मा 77 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इस दौरान उन्होंने 61 की औसत से 4110 रन बनाए. 18 शतक और 14 अर्धशतक लगाया. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 72 मैच में 47 की औसत से 3162 रन बनाए. 7 शतक और 19 अर्धशतक जड़ा. एमएस धोनी (MS Dhoni) 57 मैच के साथ चौथे नंबर पर रहे. 56 की औसत से 1513 रन बनाए. एक शतक और 11 अर्धशतक लगाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here