
TNM’ राज्य के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और इसे सादगी, प्रेम और सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही छठ घाटों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों ने कोरोना के दूसरे चरण के खौफ को देखा है। ऐसा कोई भी काम नहीं करना है, जिससे राज्य की जनता को दोबारा त्रासदी का सामना करना पड़े।
क्या है प्रोटोकॉल:- सार्वजनिक स्थानों, छठ घाटों पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें, छठ घाटों पर 6 फीट की दूरी के नियमों का अनुपालन करें, सार्वजनिक स्थलों, छठ घाटों पर पटाखे न फोड़ें, छठ घाटों, सार्वजनिक जगहों पर न थूकें, विशेषकर पानी के अंदर थूकने से बचें, किसी भी तरह के सांस्कृतिक-मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन न करें। THE NEWS MIRCHI



