TNM’ 24 SEP:- झारखंड के ज़िले हज़ारीबाग़ से एक भ्र्ष्टाचार कर्मचारि को 4000 घुस लेने की खबर सामने आरही है
आपको बता दें कि ACB की टीम ने शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के डीडीएम वाकर अंबष्ट को 4,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरही स्थित गौरियाकर्मा में जागेश्वर प्रसाद जेपी क्लिनिक चलाता है. उसी के रिन्यूअल के लिए डीडीएम उससे पांच हजार रुपए मांग रहा था. सौदा 4,000 रुपए में तय हुआ था. इस बात की शिकायत क्लिनिक संचालक ने निगरानी विभाग से की थी. शिकायत की सत्यापन के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ दबोच लिया. निगरानी विभाग की टीम दिवाकर अंबष्ट के घऱ भी पहुंची है, घुस लिए भरष्ट कर्मचारि से आगे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। the news mirchi



