किसान आंदोलन को लेकर भाजपा में अंतर्कलह तेज़।

0

RANCHI’ SEP 10:- देश मे कृषि कानून के खिलाफ लगातार विस्तार ले रहे किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का विरोध अब खुलकर सामने आ रहा है। भाजपा के बरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने साफ तौर पर कहा है कि देश का किसान आज़ादी के बाद से ही सत्ता बनाती और बिगड़ती है। किसान के बिना इस देश की कोई कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने मोदी सरकार से कहा है कि किसानों की जो भी गलतफहमी है, उसको जल्द से जल्द दूर किया जाय। साथ ही मोदी सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या को शीघ्र सुलझाना चाहिये। इधर, भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने भी कहा है कि सरकार को किसानों की समस्याओं का निदान करना चाहिये। उन्होंने कहा है कि किसान देश के अन्नदाता हैं, उन्हे नाराज करके कोई भी सत्ता नही चल सकती है। जानकारों का कहना है कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा के भीतर काफी खीचतान चल रही है। देर सबेर इस मुद्दे पर भाजपा के भीतर मोदी और साह के खिलाफ विरोध और तीखा भी हो सकता है। the news mirchi