
RANCHI’ 5SEP:- राँची नगर निगम अवैध रुपये वसूली को लेकर कमर कसली है जानकारी कर अनुसार नगर आयुक्त राँची ने खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार इरफान खान द्वारा ऑटो चालकों से किये जा रहे अवैध वसूली के मामले पर संज्ञान लिया है। इस संबंध में नगर आयुक्त मुकेश कुमार के आदेश पर स्टैंड के ठेकेदार को नोटिस कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। नोटिस में ठेकेदार से यह कहा गया है कि आपके द्वारा कांटाटोली बहू बाजार मार्ग, कांटाटोली से टाटीसिलवे मार्ग कांटाटोली से बूटी मोड़ के बीच चलने वाले ऑटो चालकों से सड़क पर वसूली की जा रही है। यह निगम के साथ किये गये एकरारनामा का उल्लंघन है। आपको बता दें कि निगम से करार किये हुए नियम के उल्लंघन पर इरफान को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट किया गया है। the news mrichi



