शिक्षा मंत्री के आवास के पास जेटेट के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन

0

माई लार्ड, यह तो एक जज के साथ घोर नाइंसाफी है?

 

RANCHI’ 2 SEP:- एकबार फिर टेट के अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षा मंत्री जगगरनाथ महतो के आवास का घेराव किया गया आपको बता दें साल 2016 में जेटेट पास उम्मीदवार शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास का घेराव कर रहे हैं. घेराव कर रहे उम्मीदवारों की संख्या हजारों में है, जो राज्य के विभिन्न जिलों से आये हुए हैं. बताते चलें कि साल 2016 में जेटेट के सफल उम्मीदवारों ने बीते साल 6 से 22 अक्टूबर 2020 तक मोरहाबादी गांधी चबूतरे के पास अनशन और आंदोलन किये थे. जहां आंदोलनरत उम्मीदवारों से हुई वार्ता के दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने तीन महीने के भीतर नियुक्त का आश्वासन दिया था. एक साल बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं की गई. इसी बात से नाराज उम्मीदवार आज घेराव कर रहे हैं जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 के नवंबर माह में हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा में 52,848 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये. जिसमें कक्षा एक से पांच में 16,534 व कक्षा छह से आठ में 36,314 अभ्यर्थी सफल हुए थे. राज्य में सबसे अधिक 6,638 अभ्यर्थी रांची में सफल हुए. वहीं सबसे कम पाकुड़ में 775 अभ्यर्थी सफल हुए थे. वर्ष 2013 की तुलना में वर्ष 2016 में लगभग 12 हजार कम अभ्यर्थी सफल हुए,अब इनकी मांग एक ही है उनको सीधी नियुक्ति दी जाए जिस तरह से 2013 में पास हुए अभ्यर्थियों को नियुक्तिदी गयी थी।

the news mirchi