
RANCHI’ 30 अगस्त:– एक बार फिर नक्सलियों ने झारखंड पुलिस को चमक दिया है, झारखंड के पलामू जिले की चतरा जिले से मिलती सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार की सुबह में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को कई हथियार और सामग्री मिली है। मुठभेड़ के बाद पलामू जिला बल के जवानों ने मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह में मुठभेड़ हुई थी। हालांकि मुठभेड़ में गोली चतरा की पुलिस की तरफ से ही चलाई गई है। पलामू पुलिस मोर्चा लेकर नक्सलियों को पलामू की तरफ भागने से रोके रखी थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल और अनगड़ा की पहाड़ियों के बीच हुई है। सर्च अभियान में पुलिस को हथियार बनाने की फैक्ट्री, दो देसी रायफल, दर्जनों गोली, हथियार बनाने की सामग्री आदि बरामद हुई है,झारखंड जैगुआर एवं नक्सलियों के बीच लगभग आधे घण्टे चले इस मुठभेड़ में नक्सल भागने में कामयाब रहे।
The News Mirchi



